ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत
Updated at : 25 Nov 2015 6:05 AM (IST)
विज्ञापन

महनार : महनार थाने की सरमस्तपुर पंचायत अंतर्गत सीमरा गांव के पास ट्रक ने एक महिला को कुचल दिया, जिससे महिला की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने जंदाहा भाया अब्दुल्ला चौक पटोरी मार्ग को घंटों जाम कर दिया. बताते हैं कि सेवानिवृत्त सैनिक अश्चिका शरण सिंह की 40 […]
विज्ञापन
महनार : महनार थाने की सरमस्तपुर पंचायत अंतर्गत सीमरा गांव के पास ट्रक ने एक महिला को कुचल दिया, जिससे महिला की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी.
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने जंदाहा भाया अब्दुल्ला चौक पटोरी मार्ग को घंटों जाम कर दिया. बताते हैं कि सेवानिवृत्त सैनिक अश्चिका शरण सिंह की 40 वर्षीया पत्नी अनिता सिन्हा अपने मायके सलहा जंदाहा से भैंसुर के पुत्र के साथ ससुराल सिरड़ा पटोरी बाइक से जा रही थीं. इसी दौरान सरमस्तपुर सीमरा के पास बालू लदा ट्रक ने बाइक को कुचल दिया.
घटनर के बाद ट्रक छोड़कर चालक एवं उपचालक भाग निकले. आक्रोशित लोगों ने ट्रक का शीशा तोड़ कर सड़कोो जाम कर दिया. इसकी सूचना पर थानाध्यक्ष भगीरथ प्रसाद, एसआइ मो रफीक, महनार बीडीओ प्रमोद कुमार, अंचलाधिकारी एवं पटोरी बीडीओ तथा स्थानीय मुखिया ने आक्रोशित लोगाें को समझाया और मौके पर पारिवारिक लाभ की राशि 20 हजार पीड़ित के परिजनों को दी. तब जाम समाप्त हुआ. इस मामले में पुलिस ने ट्रक चालक के विरुद्ध समरजीत सिंह के बयान पर महनार थाने में प्राथमिकी दर्ज की है. साथ ही ट्रक को जब्त कर लिया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




