हाजीपुर में हिंदूपुत्र संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक पर बम से हमला, बाल-बाल बचे
Updated at : 14 Feb 2020 8:32 AM (IST)
विज्ञापन

नगर थाना क्षेत्र के हथसारगंज के समीप हुई घटना हाजीपुर : नगर थाना क्षेत्र के हथसारगंज चौक के समीप गुरुवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब हिंदू पुत्र संगठन के प्रमुख व राष्ट्रीय संरक्षक राजीव ब्रह्मर्षि पर बम फेंक कर हमला किया गया. इधर घटना की सूचना मिलते ही हिंदू पुत्र संगठन के […]
विज्ञापन
नगर थाना क्षेत्र के हथसारगंज के समीप हुई घटना
हाजीपुर : नगर थाना क्षेत्र के हथसारगंज चौक के समीप गुरुवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब हिंदू पुत्र संगठन के प्रमुख व राष्ट्रीय संरक्षक राजीव ब्रह्मर्षि पर बम फेंक कर हमला किया गया. इधर घटना की सूचना मिलते ही हिंदू पुत्र संगठन के कार्यकर्ता सहित सैकड़ों लोग जुट गये, हालांकि इस घटना में राजीव ब्रह्मर्षि बाल-बाल बच गये. घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीओ राघव दयाल व नगर थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गयी.
इस संबंध में हिंदू पुत्र संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक राजीव ब्रह्मर्षि ने नगर थाने में एक आवेदन दिया.दिये गये आवेदन में राजीव ब्रह्मर्षि ने बताया कि लगभग 9 बजे सुबह नगर थाना क्षेत्र के हथसारगंज स्थित एक साइबर कैफे से एक पेपर निकाल कर एक अन्य साथी के साथ सड़क किनारे खड़ी बाइक के समीप जैसे ही पहुंचे. चंद दूरी पर एक जोरदार आवाज हुई. धमाके की आवाज व धुआं देख आस-पास के लोग जुट गये. हालांकि इस घटना में राजीव ब्रह्मर्षि बाल-बाल बच गये. इधर राजीव ब्रह्मर्षि पर बम से हमला करने की सूचना मिलते ही सदर एसडीओ राघव दयाल व नगर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर राजीव ब्रह्मर्षि से पूछताछ कर मामले की छानबीन में जुट गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




