पूजा में शामिल होने गयी 14 वर्षीय छात्रा को अगवा कर आधा दर्जन बदमाशों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Feb 2020 6:32 PM

विज्ञापन

हाजीपुर : बिहार के हाजीपुर में पातेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सरस्वती पूजा में शामिल होने गयी सातवीं कक्षा की 14 वर्षीय छात्रा को अगवा कर आधा दर्जन बदमाशों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. घटना बीते गुरुवार की बतायी गयी है. इस मामले में पीड़िता की चाची ने बीते शुक्रवार को पातेपुर […]

विज्ञापन

हाजीपुर : बिहार के हाजीपुर में पातेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सरस्वती पूजा में शामिल होने गयी सातवीं कक्षा की 14 वर्षीय छात्रा को अगवा कर आधा दर्जन बदमाशों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. घटना बीते गुरुवार की बतायी गयी है. इस मामले में पीड़िता की चाची ने बीते शुक्रवार को पातेपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में एक नामजद व पांच अज्ञात को आरोपित किया गया है.

दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है बीते गुरुवार को पीड़िता सरस्वती पूजा देखने जा रही थी. इसी दौरान दो बाइकों पर सवार आधा दर्जन बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया और गांव के पोखर के समीप सुनसान जगह पर ले गये. वहां सभी ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. साथ ही बदमाशों घटना के संबंध में किसी को बताने पर जान मारने की धमकी भी दी. बदमाशों के भाग निकलने के बाद पीड़िता रोते हुए अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी.

इस मामले में पीड़िता की चाची ने उमेश भगत व पांच अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. इस संबंध में पातेपुर थानाध्यक्ष कृष्णदेव खटैत ने बताया कि पीड़ित छात्रा की चाची के बयान पर एक नामजद व पांच अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

ये भी पढ़ें… किशोर के साथ अप्राकृतिक यौनाचार, आरोपित युवक की तलाश में जुटी पुलिस

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन