वैशाली : मनीष की हत्या के लिए अन्नू ने दी थी 10 लाख की सुपारी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Jan 2020 9:12 AM (IST)
विज्ञापन

हाजीपुर (वैशाली) : हाजीपुर जेल में बंद बंदी मनीष कुमार उर्फ मनीष तेलिया की हत्या के लिए कुख्यात सोना लुटेरा अन्नू सिंह ने राजा बाबू को 10 लाख की सुपारी दी थी. बंदी की हत्या के मामले में उच्च कक्षपाल अमरनाथ चौधरी ने सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में आरोप है कि […]
विज्ञापन
हाजीपुर (वैशाली) : हाजीपुर जेल में बंद बंदी मनीष कुमार उर्फ मनीष तेलिया की हत्या के लिए कुख्यात सोना लुटेरा अन्नू सिंह ने राजा बाबू को 10 लाख की सुपारी दी थी. बंदी की हत्या के मामले में उच्च कक्षपाल अमरनाथ चौधरी ने सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
प्राथमिकी में आरोप है कि हाजीपुर जेल में ही जयपुर सोना लूटकांड मामले में बंद कुख्यात अन्नू सिंह ने 10 लाख रुपये की सुपारी राजा बाबू को दी थी. 10 लाख रुपये के लालच में आकर आर्म्स एक्ट के मामले में बंद राजा ने जेल के अस्पताल वार्ड में भर्ती मनीष की शुक्रवार को गोली मार कर हत्या कर दी थी. बंदी मनीष की हत्या मामले में जेल प्रशासन की ओर से तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पहली प्राथमिकी उच्च कक्षपाल ने हत्या की दर्ज करायी है.
वहीं दूसरी प्राथमिकी जेल उपाधीक्षक युनूस अली ने पिस्टल बरामदगी मामले में दर्ज करायी है. यह प्राथमिकी जेल के वार्ड नंबर छह के शौचालय के समीप केला के पेड़ के पास छिपा कर रखी गयी एक पिस्टल, चार खोखा व दो कारतूस की बरामदगी से संबंधित है. वहीं, तीसरी प्राथमिकी हत्या के बाद चलाये गये सर्च अभियान के दौरान विभिन्न वार्डों से 11 मोबाइल बरामदगी के संबंध में दर्ज करायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




