सांखे खास पंचायत की मुखिया हुईं सम्मानित
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
उचकागांव : लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत राज्य सरकार द्वारा चलाये गये अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सांखे खास पंचायत की मुखिया मंजू देवी को पटना में विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया गया. उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम में बीडीओ संदीप […]
विज्ञापन
उचकागांव : लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत राज्य सरकार द्वारा चलाये गये अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सांखे खास पंचायत की मुखिया मंजू देवी को पटना में विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया गया.
आपके शहर में
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम में बीडीओ संदीप सौरभ, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के प्रखंड समन्वयक रजनीश कुमार और सांखे खास पंचायत के वार्ड नंबर आठ के सदस्य सह उपमुखिया भरत साह को भी कार्यक्रम में बेहतर सहयोग के लिए उपमुख्यमंत्री ने शाबासी दी है.
13 सौ परिवारों को मिली थी लोटा परेड से आजादी
लोहिया स्वच्छ बिहार और भारत स्वच्छता मिशन के तहत वर्ष 2017-18 में चलाये गये स्वच्छता अभियान के तहत सांखे खास पंचायत के 13 सौ से अधिक परिवारों को शौचालय का निर्माण कराने के बाद लोटा परेड से आजादी मिली थी.
इसके बाद पंचायत को खुले में शौचमुक्त घोषित किया गया था. प्रखंड में बलेसरा पंचायत के बाद सांखे खास पंचायत को ही खुले में शौचमुक्त घोषित किया गया था. इस दौरान तत्कालीन जिलाधिकारी राहुल कुमार ने मुखिया मंजू देवी को इस कार्य के लिए सम्मानित किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन