पेट्रोल पंप से छह लाख की चोरी, प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन

चेहराकलां : कटहरा ओपी मुख्यालय चौक स्थित सत्य सांईं सेवा सर्विस सेंटर पेट्रोल पंप में रविवार की देर रात में अज्ञात चोरों ने गोदरेज का ताला तोड़कर नकद पांच लाख 78 हजार रुपये की चोरी कर ली. चोरी की सूचना पटना बुद्धा काॅलोनी में स्थित पंप मालिक भूषण कुमार सिंह को व कटहरा ओपी पुलिस […]

विज्ञापन

चेहराकलां : कटहरा ओपी मुख्यालय चौक स्थित सत्य सांईं सेवा सर्विस सेंटर पेट्रोल पंप में रविवार की देर रात में अज्ञात चोरों ने गोदरेज का ताला तोड़कर नकद पांच लाख 78 हजार रुपये की चोरी कर ली. चोरी की सूचना पटना बुद्धा काॅलोनी में स्थित पंप मालिक भूषण कुमार सिंह को व कटहरा ओपी पुलिस को दी गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन
सूचना मिलते ही कटहरा ओपी अध्यक्ष गंगा कुमार सोरेन ने दलबल के साथ उक्त स्थल पर पहुंच कर निरीक्षण किया. चोरों ने घटना का अंजाम देने के बाद साक्ष्य छुपाने के नियत से पंप में लगी सीसीटीवी कैमरा का डीएनआर, इंटरनेट का डोंगल एवं जियो का सिम की भी चोरी कर ली.
जानकारी के अनुसार पंप पर शनिवार के हाफ टाइम व रविवार के दिन भर का सेल लगभग पांच लाख 78 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बताया कि प्रत्येक दिन की तरह रविवार को पंप रात्रि दस बजे बंद कर मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के बाघी स्थित अपने आवास चला गया था.
सोमवार को अहले सुबह पंप कर्मी ने फोन पर सूचना दी कि पर चोरी हो गयी है. सूचना मिलते ही पंप पर पहुंचे, तो देखा की कैश काउंटर का दरवाजे का ताला तोड़कर व गोदरेज का ताला टूटा हुआ है और पंप कार्यालय में रखी कागजात समेत अन्य सामग्री बिखरे हुए है. इस मामले में पंप मैनेजर विनय कुमार झा ने कटहरा ओपी में प्राथमिकी दर्ज करायी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन