ePaper

आपसी विवाद में पत्नी को जलाया, रेफर

Updated at : 22 Oct 2019 6:35 AM (IST)
विज्ञापन
आपसी विवाद में पत्नी को जलाया, रेफर

हाजीपुर : गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के सहदुल्लापुर गांव में सोमवार को आपसी विवाद को लेकर पति ने अपनी पत्नी पर केरोसिन डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया. महिला के चिल्लाने की आवाज सुन घर के अन्य सदस्य व आसपास के लोग जुट गये. महिला को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. घायल […]

विज्ञापन

हाजीपुर : गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के सहदुल्लापुर गांव में सोमवार को आपसी विवाद को लेकर पति ने अपनी पत्नी पर केरोसिन डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया. महिला के चिल्लाने की आवाज सुन घर के अन्य सदस्य व आसपास के लोग जुट गये. महिला को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. घायल महिला मंजू देवी गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के सहदुल्लापुर गांव निवासी जितेंद्र कुमार की पत्नी है. महिला की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

इधर पीड़िता के मायके पर घटना की सूचना मिलते ही घर पर कोहराम मच गया़ मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित परिजनों ने बताया कि आपसी विवाद को लेकर अक्सर पति-पत्नी के बीच मारपीट होता था. पीड़िता का पति शराब की नशे में अक्सर उसे मारता-पीटता था. कई बार वह तंग आकर मंजू देवी अपने मायके चली जाती थी.
पीड़िता के घर वाले कई बार पीड़िता के पति को समझाया था. सोमवार को पीड़िता अपने ससुराल में थी. किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया और देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि जितेंद्र ने अपनी पत्नी की जम कर पिटाई कर दी और आग बबूला होकर केरोसिन छिड़कर कर अपनी पत्नी को जिंदा जलाने का प्रयास भी किया. महिला के चिल्लाने की आवाज सुन घर के अन्य सदस्य व आसपास के लोग जुट गये.
लोगों को जुटते देख पति मौके से फरार हो गया. हालांकि जब तक लोग जुटते महिला काफी जल चुकी थी. महिला को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां उसकी हालत गंभीर देख उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. इधर घटना की सूचना मिलते ही गंगाब्रिज थाने की पुलिस सदर अस्पताल पहुंच कर पीड़िता से पूछताछ कर मामले की छानबीत में जुट गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन