ePaper

जलजमाव की समस्या झेल रहे दर्जनों मोहल्लों के निवासी

Updated at : 04 Oct 2019 12:31 AM (IST)
विज्ञापन
जलजमाव की समस्या झेल रहे दर्जनों मोहल्लों के निवासी

हाजीपुर : चार दिनों तक हुई मूसलाधार बारिश ने शहर की सूरत बिगाड़ कर रख दी है. शहर से लेकर गांव तक में जलजमाव की वजह से बाढ़ जैसे हालात हैं. कई मुहल्ले की सड़कें पानी में डूबी हुई हैं. वहीं दर्जनों मुहल्लों में लोगों के घरों में भी बारिश का पानी प्रवेश कर गया […]

विज्ञापन

हाजीपुर : चार दिनों तक हुई मूसलाधार बारिश ने शहर की सूरत बिगाड़ कर रख दी है. शहर से लेकर गांव तक में जलजमाव की वजह से बाढ़ जैसे हालात हैं. कई मुहल्ले की सड़कें पानी में डूबी हुई हैं.

वहीं दर्जनों मुहल्लों में लोगों के घरों में भी बारिश का पानी प्रवेश कर गया है. नगर परिषद की तमाम कवायद के बावजूद शहर के नीचले इलाके में जलजमाव की समस्या बनी हुई है. पिछले दो दिनों से धूप निकलने की वजह से अब पानी से दुर्गंध उठने लगा है.

हाजीपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर चार के बागमुसा मोहल्ला में कई लोगों के घरों में बारिश का पानी प्रवेश कर गया है. पशुपालक अपने पशुओं को पास के स्कूल में रखने को मजबूर हैं. वहीं शहर के उमेश सिनेमा रोड में सड़क पर भी जलजमाव है.

अनवरपुर पूर्वी मुहल्ला में बारिश का पानी सरकारी स्कूल के आसपास फैला हुआ है. जलजमाव के कारण स्कूल बंद है. बागमुसा निवासी दीपक कुमार, सिंधु देवी, कांति देवी, गणेश चौधरी, इंद्रजीत चौधरी, चंदा देवी, रणधीर चौधरी, प्रदीप चौधरी, उपेंद्र साह आदि ने पानी की निकासी की मांग की है.

इधर दिघीकलां पश्चिमी के आदर्श कॉलोनी, नारायणी नगर आदि इलाके में जलजमाव की वजह से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है. जलजमाव की वजह से लोगों का जीना मुहाल हो गया है. डायट व केंद्रीय विद्यालय कैंपस भी पूरी तरह से जलमग्न है. दिग्घीकला पश्चिमी के अवकाशप्राप्त शिक्षक सुरेश प्रसाद राय ने डीएम को आवेदन सौंप कर जलनिकासी की व्यस्था करने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन