महनार में सीओ ने गंगा तट व बांध का किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

महनार : महनार के गंगा तटों व बांध का निरीक्षण बुधवार को महनार सीओ व बाढ़ नियंत्रण विभाग के कनीय अभियंता ने निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान जिओ बैग से बने बांध के सुरक्षा कवच की सुरक्षा के लिए हसनपुर तीनमुहानी शमशान घाट के बांध पर तत्काल अंत्येष्टि पर प्रतिबंधित लगा दी गयी है. सीओ […]

विज्ञापन

महनार : महनार के गंगा तटों व बांध का निरीक्षण बुधवार को महनार सीओ व बाढ़ नियंत्रण विभाग के कनीय अभियंता ने निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान जिओ बैग से बने बांध के सुरक्षा कवच की सुरक्षा के लिए हसनपुर तीनमुहानी शमशान घाट के बांध पर तत्काल अंत्येष्टि पर प्रतिबंधित लगा दी गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन
सीओ शिवशंकर गुप्ता ने बाढ़ नियंत्रण विभाग के कनीय अभियंता के साथ गंगा नदी घाटों का निरीक्षण कर गंगा के जलस्तर का जायजा लिया. सीओ ने बताया कि जलस्तर में कमी हो रही है. निरीक्षण के दौरान हसनपुर तिनमुहानी श्मशान घाट पर शवों की अंत्येष्टि पर प्रतिबंध लगा दिया है.
सीओ के अनुसार बांध की सुरक्षा को लेकर किनारे पर जो जिओ बैग लगाया गया था. उस पर शवों की अंत्येष्टी किये जाने के कारण जिओ बैग क्षतिग्रस्त हो रहा था, जिसके कारण अंत्येष्ठि पर प्रतिबंध लगाया गया है. महनार के बहलोलपुर दियारा सहित महनार नगर के फतेहपुर कमाली, जंगलिया टोला आदि में बाढ़ का पानी होने से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रही है. फतहपुर कमाली का प्राथमिक विद्यालय बंद है. इस संबंध में सीओ ने बताया कि बाढ़ की स्थिति नियंत्रण में है. किसी भी आपात परिस्थिति से निबटने की पूरी तैयारी है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन