ePaper

पुलिस को मैनेज कर शराब बेचने का वीडियो वायरल

Updated at : 11 Sep 2019 6:09 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस को मैनेज कर शराब बेचने का वीडियो वायरल

बरौली : माधोपुर में पुलिस को मैनेज कर शराब बेचने का वीडियो सोशल साइट पर वायरल हुआ है. वीडियो सामने आते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है. डीएम अनिमेष कुमार पराशर ने पूरे मामले में जांच का आदेश दिया है. उधर, वीडियो की सच्चाई को खंगालने में खुफिया एजेंसियां भी जुटी हुई है. […]

विज्ञापन

बरौली : माधोपुर में पुलिस को मैनेज कर शराब बेचने का वीडियो सोशल साइट पर वायरल हुआ है. वीडियो सामने आते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है. डीएम अनिमेष कुमार पराशर ने पूरे मामले में जांच का आदेश दिया है.

उधर, वीडियो की सच्चाई को खंगालने में खुफिया एजेंसियां भी जुटी हुई है. वीडियो की सत्यता को लेकर प्रशासनिक स्तर पर जांच हो रही है. वायरल वीडियो पर नजर डालें तो शराब का धंधेबाज पुलिस को मैनेज कर शराब बेचने की बात कह रहा. वीडियो में खुलेआम शराब बेचने की फुटेज कैद है.
हालांकि, इस वायरल वीडियो की पुष्टि प्रभात खबर नहीं करता. वायरल वीडियो को लेकर प्रशासन सख्ती से कार्रवाई में जुटा है. बता दे कि माधोपुर शराब माफियाओं का गढ़ रहा है. शराबबंदी के पूर्व यहां प्रतिदिन टैंकर से स्पिरिट मंगाकर पाउच तैयार करने के बाद इलाके में सप्लाइ की जाती थी. यहां का वीडियो सामने आने के बाद लोग हैरत में पड़े हुए है. वीडियो फेसबुक, व्हाट्एसप एवं अन्य सोशल साइटों पर तेजी से वायरल हो रहा है.
उत्पाद विभाग भी कार्रवाई में जुटा : वीडियो वायरल होने के बाद उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार के स्तर पर भी कार्रवाई शुरू की गयी है. शराब तस्करी की खुफिया जानकारी इकट्ठा कर छापेमारी शुरू की जा रही है. वायरल वीडियो में जिस शराब धंधेबाज की बात कैद है, उसकी तलाश भी की जा रही है. उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि विभागीय स्तर पर जांच चल रही है.
कुचायकोट थाने से शराब बेचने में हो चुकी है कार्रवाई : गत दो-तीन अगस्त की रात कुचायकोट थाने में जब्त की गयी शराब को बेचने का वीडियो वायरल हुआ था. इसमें मद्य निषेध विभाग की जांच में वीडियो सत्य पाया गया और थानेदार रितेश कुमार सिंह को पुलिस महकमा ने न सिर्फ बर्खास्त कर दिया, बल्कि गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की जा रही है.
इस मामले में दारोगा अशोक कुमार यादव, चौकीदार मुन्ना सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. वहीं, शराब माफिया बबलू सिंह को हरियाणा से गिरफ्तार किया जा चुका है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन