अगलगी में चार घर राख लाखों का हुआ नुकसान

Updated:
विज्ञापन

देसरी : प्रखंड क्षेत्र की आजमपुर पंचायत के खड़गपुर गांव में शुक्रवार की दोपहर हुई अगलगी की भीषण घटना में चार घर जल गये. इस घटना में नकद समेत लाखों रुपये के सामान जल गये. आग की तेज लपटे देख वहां जुटे लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग की लपटों ने देखते […]

विज्ञापन

देसरी : प्रखंड क्षेत्र की आजमपुर पंचायत के खड़गपुर गांव में शुक्रवार की दोपहर हुई अगलगी की भीषण घटना में चार घर जल गये. इस घटना में नकद समेत लाखों रुपये के सामान जल गये. आग की तेज लपटे देख वहां जुटे लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग की लपटों ने देखते ही देखते और ज्यादा विकराल रूप ले लिया. अगलगी की सूचना पर देसरी थाना से फायर ब्रिगेड की छोटी गाड़ी और महनार से आयी फायर ब्रिगेड की बड़ी गाड़ी ने ग्रामीणों के सहयोग से घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

आपके शहर में

विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर खड़गपुर गांव में अचानक आग लग गयी. अगलगी की सूचना पर देसरी थाना व महनार से मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी जब तक आग पर काबू पाती तब तक खड़गपुर वार्ड नंबर 13 के प्रदीप राय, विजय राय, सोनमती देवी, सकल राय के घर जल गये. वहीं आग बुझाने के दौरान लाला राय के घर भी क्षतिग्रस्त हो गया.
अगलगी की घटना में सोनमती देवी के घर में रखा नकद 50 हजार रुपये समेत कपड़ा, फर्नीचर, बर्तन, अनाज, भूसा आदि जल गये. सोनमती देवी ने बताया कि वह शुक्रवार को रुपये जमा करने बैंक जाने वाली थी, लेकिन उसके पहले ही अगलगी की हुई इस घटना में घर के अन्य सामान के साथ 50 हजार रुपये भी जल गये.
वह घर बनाने के लिए रुपये जमा कर रही थी. इस घटना के बाद अग्नि पीड़ितों का रो-रोकर बुरा हाल है. मुखिया रीता देवी, प्रमुख अमिता राय, विजय सिंह, पैक्स अध्यक्ष अनिल सिंह, लोजपा नेता राजकुमार चौधरी, विनय राय, रमन पासवान आदि ने देसरी सीओ से अग्निपीड़ितों को जल्द से जल्द सरकारी की ओर से मिलने वाली सुविधा व राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन