ePaper

भूमि विवाद में भतीजे ने चाचा को मारी गोली, हुई मौत

Updated at : 18 May 2019 7:57 AM (IST)
विज्ञापन
भूमि विवाद में भतीजे ने चाचा को मारी गोली, हुई मौत

हाजीपुर/बिदुपुर : बिदुपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर गांव में भूमि विवाद को लेकर भतीजा ने चाचा को गोली मार कर हत्या कर दी. घटना शुक्रवार को लगभग 2.20 बजे दोपहर में हुई. मृतक त्रिभुवन सिंह मधुरापुर गांव निवासी स्व जगदेव सिंह का पुत्र था. घटना की सूचना मिलते ही बिदुपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस […]

विज्ञापन

हाजीपुर/बिदुपुर : बिदुपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर गांव में भूमि विवाद को लेकर भतीजा ने चाचा को गोली मार कर हत्या कर दी. घटना शुक्रवार को लगभग 2.20 बजे दोपहर में हुई. मृतक त्रिभुवन सिंह मधुरापुर गांव निवासी स्व जगदेव सिंह का पुत्र था. घटना की सूचना मिलते ही बिदुपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरु कर दी.

जानकारी के अनुसार गोली लगने से गंभीर रूप से घायल त्रिभुवन सिंह को इलाज के लिए बिदुपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया. जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ संजय दास ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की स्थिति नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर किया. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान त्रिभुवन सिंह की मौत हो गयी. ग्रामीणों ने बताया कि त्रिभुवन सिंह आपस में चार भाई थे.
जिसमें दो भाई भोला सिंह और रघुनाथ सिंह की शादी नहीं हुई है और वे दोनों नाबल्द हैं तथा त्रिभुवन सिंह के साथ ही रहते हैं. एक वर्ष पूर्व त्रिभुवन सिंह अपने नाबल्द भाई भोला सिंह से लगभग दो डिसमिल जमीन रजिस्ट्री कराया था. उसी जमीन पर एक सप्ताह पूर्व त्रिभुवन सिंह मकान बनाना शुरू किया था. इसका विरोध करते हुए उनके चौथे भाई धर्मनाथ सिंह के दोनों पुत्र विवेक और अभिषेक ने रोक लगा दी थी. जिसके कारण दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया और तनाव बना हुआ था.
मारपीट में मृतक की पतोहू भी जख्मी
सूत्रों के अनुसार शुक्रवार की सुबह विवेक और अभिषेक घर से बाहर गया हुआ था. इसी बीच त्रिभुवन सिंह आनन- फानन में उक्त भूमि पर घर बनाना शुरू कर दिया. इस घटना को लेकर दोनों परिवार की महिलाएं आपस में उलझ गयी और मारपीट शुरू हो गयी. इस बात की जानकारी जैसे ही विवेक और अभिषेक को मिली, दोनों लौट कर घर आया और अपने चाचा त्रिभुवन सिंह पर ताबड़तोड़ गोली चला दी. एक गोली उनके पेट में लगी और त्रिभुवन सिंह घायल होकर मौके पर गिर पड़े. इस घटना में उनकी पतोहू अंजली देवी पति कुंदन सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गयी.
क्या कहते हैं अधिकारी
थाना क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर गोलीबारी हुई है. प्रारंभिक जांच में विवेक कुमार व अभिषेक कुमार पर चाचा त्रिभुवन सिंह को गोली मार कर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस ने घटनास्थल से एक बाइक बरामद की है. आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.
विनय प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष, बिदुपुर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन