ePaper

शहर में महाजाम, लोग हलकान, वाहन पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से राहगीरों को होती है परेशानी

Updated at : 19 Apr 2019 7:36 AM (IST)
विज्ञापन
शहर में महाजाम, लोग हलकान, वाहन पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से राहगीरों को होती है परेशानी

हाजीपुर : शहर में जाम की समस्या ने लोगों को फिर रुलाया. गुरुवार को शहर में लगे भीषण जाम से पूरा शहर कराह उठा. दिन भर लोग जाम का सामना करते रहे. शहर के रामाशीष चौक से लेकर अनवरपुर चौक, यादव चौक, सुभाष चौक, राजेंद्र चौक, गुदरी रोड, कचहरी रोड, सिनेमा रोड, एम चौक, बुद्ध […]

विज्ञापन

हाजीपुर : शहर में जाम की समस्या ने लोगों को फिर रुलाया. गुरुवार को शहर में लगे भीषण जाम से पूरा शहर कराह उठा. दिन भर लोग जाम का सामना करते रहे. शहर के रामाशीष चौक से लेकर अनवरपुर चौक, यादव चौक, सुभाष चौक, राजेंद्र चौक, गुदरी रोड, कचहरी रोड, सिनेमा रोड, एम चौक, बुद्ध मूर्ति चौक, गांधी चौक और हॉस्पिटल रोड तक, हर जगह जाम ही जाम नजर आ रहा था.

जाम में फंसे वाहन चालकों का कहना था कि नगर की सड़कों पर आये दिन लगने वाले जाम ने उन्हें परेशान कर रखा है. वे अपने गंतव्य तक घर से जब निकलते हैं, तो उन्हें वहां तक पहुंचने के लिए घंटों सड़क पर वाहनों की गुत्थम-गुत्थी के बीच मशक्कत करनी पड़ती है.
जाम में फंसे लोगों ने नगर की विभिन्न सड़कों पर लगे जाम पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जाम का सामना करना अब हाजीपुर शहर के लोगों की नियति बन चुकी है. जाम की समस्या दूर करने को लेकर प्रशासन व नगर पर्षद की ओर से भी कई बार प्रयास किये गये, लेकिन उन प्रयासों का नगर की सड़कों पर लगने वाले जाम पर कोई असर नहीं पड़ा.
वहीं लोगो का कहना है कि नगर के कचहरी रोड निवासी विकास कुमार का कहना है कि हर रोज जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ता है.वाहन पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं होने एवं लेन ड्राइविंग को लेकर वाहन चालकों में जागरूकता नहीं होने के कारण अक्सर नगर की सड़कों पर लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है.
वहीं प्रशासन इसको लेकर गंभीर नहीं है. शहर में सड़कों से लेकर चौक-चौराहों पर अतिक्रमण और वाहन पार्किंग की समस्या के चलते अक्सर जाम लगता रहता है. लुंज-पुंज ट्रैफिक व्यवस्था इस मर्ज को और बढ़ा देती है. नियम-कायदे की परवाह किये बिना जहां-तहां लोग अपनी कार और बाइक खड़ी कर देते हैं, जिसके चलते परेशानी और बढ़ जाती है.
लेन ड्राइविंग की समझ नहीं:सड़क पर नियमों की अनदेखी कर चलने से अक्सर जाम लगता है. जिला प्रशासन एवं यातायात नियंत्रण विभाग की ओर से जाम की समस्या से लोगों को निजात दिलाने को लेकर अक्सर पहल की जाती रही है. वाहन चालकों को लेन ड्राइविंग की समझ नहीं होने के कारण वाहन चालक सड़क पर मनमानी करते है.
बोले ट्रैफिक इंस्पेक्टर
शहर में लगने वाली जाम से निबटने के लिए सभी चौक-चौराहे पर ट्रैफिक जवानों की तैनाती की गयी है. पूरा प्रयास किया जाता है कि जाम न लगे. लोगों को ट्रैफिक नियम के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है.
गंगा सोरेन, ट्रैफिक इंस्पेक्टर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन