बंधन बैंककर्मी से 35 हजार रुपये की लूट, जांच तेज

Updated:
विज्ञापन

हाजीपुर/राजापाकर : राजापाकर थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर उच्च विद्यालय के समीप बाइक सवार तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर बंधन बैंक के कर्मी से लगभग 35 हजार रुपये लूट लिया. लूट की घटना की सूचना मिलते ही राजापाकर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गयी. यह घटना बुधवार की सुबह 11 बजे की बतायी […]

विज्ञापन

हाजीपुर/राजापाकर : राजापाकर थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर उच्च विद्यालय के समीप बाइक सवार तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर बंधन बैंक के कर्मी से लगभग 35 हजार रुपये लूट लिया. लूट की घटना की सूचना मिलते ही राजापाकर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन
यह घटना बुधवार की सुबह 11 बजे की बतायी गयी है. घटना के संबंध में बंधन बैंक राजापाकर के शाखा शाखा प्रबंधक लक्ष्मण प्रसाद ने बताया कि बुधवार की सुबह बंधन बैंक कर्मी लाल गिरि पंडित ने बैकुंठपुर गांव में महिला ग्रुप से ₹34590 रुपये की वसूली की थी.
रुपये लेकर वह बाइक से महेश्वरपुर गांव में कलेक्शन के लिए जा रहा था, रास्ते में गोरखनाथ सूर्यदेव उच्च विद्यालय बैकुंठपुर के समीप एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उसकी बाइक को धक्का मार कर गिरा दिया.
इसके बाद अपराधी हथियार के बल पर रुपये वाला बैग व मोबाइल लूट कर मौके से भाग निकले. अपराधियों ने अपना चेहरा ढक रखा था.
कर्मी ने लूट की सूचना कार्यालय को दी. सूचना मिलते ही शाखा प्रबंधक ने इसकी सूचना राजापाकर थाने की पुलिस को दी और मौके पर पहुंच गये. घटना की सूचना पर राजापाकर थानाध्यक्ष साकेत कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गये. पुलिस ने काफी देर तक मामले की जांच की. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन