हाजीपुर में देर रात हादसा, दो की मौत

Updated at : 21 Nov 2018 8:17 AM (IST)
विज्ञापन
हाजीपुर में देर रात हादसा, दो की मौत

हाजीपुर : नगर थाना क्षेत्र के अनजान पीर के पास मंगलवार की देर रात बालू लदे एक ट्रक ने एक बोलेरो में टक्कर मार दी, जिसके बाद यह बोलेरो एक बाइक से टकरा गयी. हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया. ट्रक की टक्कर से बोलेरो में सवार […]

विज्ञापन
हाजीपुर : नगर थाना क्षेत्र के अनजान पीर के पास मंगलवार की देर रात बालू लदे एक ट्रक ने एक बोलेरो में टक्कर मार दी, जिसके बाद यह बोलेरो एक बाइक से टकरा गयी. हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया.
ट्रक की टक्कर से बोलेरो में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. मृत गयासुद्दीन वैशाली थाने के अहलादपुर का निवासी था. घायल मोहम्मद शदाब नगर थाने के बागमली मुहल्ला का रहनेवाला है. वहीं, बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार सदर थाने के इस्माइलपुर निवासी राकेश कुमार की मौत हो गयी. इधर घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाने की पुलिस सदर अस्पताल में पहुंची. चालक ट्रक लेकर फरार हो गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन