सोनपुर मेला : तैयारी तेज, 23 को गंगा स्नान, 21 को होगा हरिहर क्षेत्र मेले का शुभारंभ
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

हाजीपुर/सोनपुर : कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारी जोर शोर से शुरू हो गयी है. गंगा स्नान के चंद रोज शेष रह गये हैं, जब गंगा और गंडक के पवित्र संगम में डुबकी लगाने लाखों लोग पहुंचेंगे. 23 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा स्नान है, जिस अवसर पर नगर के कोनहारा घाट पर लाखों लोग गंगा स्नान […]
विज्ञापन
हाजीपुर/सोनपुर : कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारी जोर शोर से शुरू हो गयी है. गंगा स्नान के चंद रोज शेष रह गये हैं, जब गंगा और गंडक के पवित्र संगम में डुबकी लगाने लाखों लोग पहुंचेंगे. 23 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा स्नान है, जिस अवसर पर नगर के कोनहारा घाट पर लाखों लोग गंगा स्नान को पहुंचते हैं. विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र मेले का शुभारंभ 21 नवंबर को होगा, जो सरकारी तौर पर 32 दिनों तक चलेगा. हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले की तैयारी जोरों पर है.
मेला परिसर में सैकड़ों मजदूर और कारीगर पंडालों-प्रदर्शनियों के निर्माण में लगे हैं. लगभग चार वर्ग किलोमीटर के दायरे में फैले मेले की तैयारी समय पर पूरी हो जाये, इसके लिए प्रशासनिक कवायद तेज हो गयी है. पर्यटन विभाग के मुख्य पंडाल से लेकर विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी की तैयारी शुरू हो गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










