कर्णपुरा में करेंट से बच्चे की मौत, मचा कोहराम
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
आक्रोशित लोगों ने शव रखकर जाम की सड़क हाजीपुर : गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के कर्णपुरा गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब बिजली के पोल से एक बालक को करेंट लग गया. परिजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने बालक को मृत घोषित कर […]
विज्ञापन
आक्रोशित लोगों ने शव रखकर जाम की सड़क
आपके शहर में
विज्ञापन
हाजीपुर : गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के कर्णपुरा गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब बिजली के पोल से एक बालक को करेंट लग गया. परिजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने बालक को मृत घोषित कर दिया. बालक की मौत की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया. परिजन रोने बिलखने लगे.अस्पताल से परिजनों ने बालक को घर ले गया, जहां आक्रोशित लोगों ने महनार मुख्य मार्ग पर आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया. जानकारी के अनुसार गंगाब्रिज थाना के नवादा खुर्द निवासी शिवनाथ साह का पुत्र 9 वर्षीय अमित कुमार है.
बालक अपने घरेलू कार्य से जा रहा था़ इसी दौरान कर्णपुरा में बिजली के पोल से करेंट लग गया, इसके कारण बालक बेहोश हो गया परिजनों ने अस्पताल लेकर पहुंचा जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. परिजनों के अनुसार बिजली विभाग के लापरवाही से घटना हुई है. बालक की करेंट से मौत के बाद गुस्साये लोगों ने हाजीपुर – महनार मुख्य मार्ग को घटों जाम कर दिया. इसके कारण वाहनों का परिचालन ठप रहा. घटना की जानकारी मिलते ही गंगाब्रिज थाने की पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचा. मृतक के पिता शिवनाथ साह ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन