यूपी की महिला ने थानेदार पर बंधन बनाकर दुष्कर्म करने का लगाया आरोप, किशनगंज के एसपी ने दर्ज कराया केस

Updated:
विज्ञापन

किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ थानाध्यक्ष नीरज कुमार निराला पर एक फरियादी दलित महिला ने गंभीर आरोप लगाये हैं. महिला ने थानाध्यक्ष पर मुखिया प्रतिनिधि के साथ मिलकर 8 दिनों तक जबरन अपने आवास में रखने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

किशनगंज. किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ थानाध्यक्ष नीरज कुमार निराला पर एक फरियादी दलित महिला ने गंभीर आरोप लगाये हैं. महिला ने थानाध्यक्ष पर मुखिया प्रतिनिधि के साथ मिलकर 8 दिनों तक जबरन अपने आवास में रखने का आरोप लगाया है. अपने आरोप में महिला ने कहा है कि थानाध्यक्ष ने उसके साथ दुराचार किया है.साथ ही दो लाख रुपये लेकर थाने से छोड़ा है. महिला ने इस पूरे मामले में स्थानीय डाक पोखर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मनोज यादव भी को भी सह अभियुक्त बनाया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
थानाध्यक्ष पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

यूपी की रहने वाली पीड़ित महिला पिछले दिनों अपने पति को खोजने के लिए बिहार के किशनगंज जिले टेढ़ागाछ थाना पहुंची थी. अपने पति को ढूंढने में सहयोग की अपेक्षा लेकर जब महिला थानाध्यक्ष से मिली तो थानाध्यक्ष टेढ़ागाछ नीरज कुमार निराला ने उसको 8 दिनों तक अपने आवास पर रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया. ऐसा पीड़ित महिला का आरोप है, जिस आधार पर थानाध्यक्ष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

undefined
एसपी ने लिया संज्ञान तो दर्ज हुई प्राथमिकी 

बताया जाता है कि आठ दिनों बाद जब वो थानाध्यक्ष की गिरफ्त से बाहर आयी तो पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक किशनगंज डा इनामुल हक मेंगनू को पूरी घटना की जानकारी दी. महिला की फरियाद सुनने के बाद एसपी डा इनामुल हक मेंगनू ने टेढ़ागाछ थानाध्यक्ष नीरज कुमार निराला और डाकपोखर के मुखिया प्रतिनिधि मनोज यादव पर टेढ़ागाछ थाने में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया. एसपी के आदेश के बाद दोनों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद इलाके में सनसनी है. घटना के प्रकाश में आते ही थानाध्यक्ष सहित दोनों आरोपित फरार है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन