बिहार के सभी जिलों में होंगे ट्रैफिक डीएसपी, दरभंगा, भागलपुर समेत सभी नगर निगम में लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

राज्य में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर करने की कवायद शुरू हो गयी है. गुरुवार को ट्रैफिक आइजी एमआर नायक ने नगर विकास व आवास विभाग व परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की.
पटना. राज्य में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर करने की कवायद शुरू हो गयी है. गुरुवार को ट्रैफिक आइजी एमआर नायक ने नगर विकास व आवास विभाग व परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की.
इस दौरान उन्होंने कहा कि दोनों विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर शहरी निकायों में ट्रैफिक बेहतर करने का काम किया जायेगा.
सभी के सभी जिलों में ट्रैफिक डीएसपी तैनात किये जायेंगे. वहीं सभी 18 नगर निकायों को ट्रैफिक लाइट लगाया जायेगा.
अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में मात्र 11 जिलों में ट्रैफिक डीएसपी हैं, जबकि अन्य जिलों में सामान्य पुलिस ट्रैफिक के काम को देखती है. इसके अलावा पटना को छोड़ कर अन्य किसी नगर निकाय में ट्रैफिक लाइट की व्यवस्था नहीं है. जिन जगहों पर ट्रैफिक लाइट है. वो खराब और अनुपयोगी पड़े हुए हैं.
पटना जिला के सभी सड़कों को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए भी योजना तैयार की जा रही है. ट्रैफिक आइजी ने पटना जिले के ट्रैफिक एसपी को निर्देश दिया है कि सर्वे कर सड़कों की सूची तैयार करें. किन सड़कों पर किस समय जाम लगती है. इसकी रिपोर्ट बनायी जाये.
पटना शहर में भी खराब पड़े ट्रैफिक लाइटों को भी ठीक करने के निर्देश दिये गये हैं. गौरतलब है कि पटना में कई ऐसी नयी सड़कें हैं. जहां ट्रैफिक लाइटें नहीं है. आर ब्लॉक दीघा रोड पर भी ट्रैफिक लाइट लगाने का काम किया जाना है.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










