PHOTOS: तेजस्वी यादव ने पटना में पुल के नीचे बने बैडमिंटन कोर्ट का किया उद्घाटन, कहा- खेल पर फोकस करें बच्चे

Updated:
विज्ञापन

पटना में फ्लाईओवर के नीचे बने नए बैडमिंटन कोर्ट का डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव नेरविवार को उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने बैडमिंटन और क्रिकेट भी खेला.

विज्ञापन
undefined

पटना के आर ब्लॉक के पास फ्लाईओवर के नीचे रविवार की देर शाम डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन किया. इस दौरान उनके साथ पटना की मेयर सीता साहू, डिप्टी मेयर रश्मि चंद्रवंशी और पटना नगर निगम के आयुक्त अनिमेष पराशर राजद नेता मनोज झा सहित कई अन्य लोग मौजूद रहें.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

तेजस्वी यादव ने इस दौरान कहा कि टैलेंट कहीं से भी आ सकता है. राज्य में खेल की सुविधा देने के लिए हम पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं. बच्चों को चाहिए कि वह खेलकूद पर फोकस करें . मोबाइल आदि का काम इस्तेमाल करें.

undefined

डिप्टी सीएम ने इस दौरान कोर्ट में बैडमिंटन और क्रिकेट भी खेला. उन्होंने कहा कि शहर में घर से बाहर खेलेने के लिए लोगों को बहुत काम ऑप्शन मिलता है. ऐसे में शहर के ज्यादा से ज्यादा स्पेस को अच्छे से इस्तेमाल किया जाना चाहिए. ऐसे में फ्लाईओवर के नीचे खाली जगह में खेलने का कॉन्सेप्ट अच्छा है.

undefined

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान तेजस्वी यादव से एक महिला ने रोते हुए किसी मुद्दे पर मदद मांगी. जिसके बड़ उप मुख्यमंत्री ने उसकी समस्या के समाधान के लिए तत्काल निर्देश दिये

undefined

वहीं उप मुख्यमंत्री ने नियाजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा देने के संदर्भ में कहा है कि इस मसले पर समय आने पर बातें होंगी. सभी का ध्यान रखा जायेगा. मुख्यमंत्री और महागठबंधन की सरकार सबों का ख्याल रखेगी.

undefined

तेजस्वी यादव ने भाजपा नेता विजय सिन्हा के एक बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राजद स्वाभिमानी नेताओं की जगह है. उन्होंने भाजपा पर कई कटाक्ष किये और कहा कि भाजपा में सिर्फ एक आदमी बोलता है. बाकी सब हां में हां मिलाते हैं. वहां तो राजतंत्र चल रहा है.

undefined

तेजस्वी यादव ने कहा कि राजद जनहित का काम करती है. भाजपा नफरत फैलाने वाली पार्टी है.

undefined
Also Read: PHOTOS: त्योहारी सीजन को देखते हुए पटना के ज्ञान भवन में लगा मेला, 220 स्टॉलों पर उपलब्ध हैं कई अनोखे आइटम
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन