RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हुआ बवाल, तेजप्रताप यादव ने श्याम रजक पर गाली देने का लगाया आरोप
Bihar Politics: RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बवाल हो गया. दरअसल, लालू यादव के बेटे की पार्टी के नेता श्याम रजक से भिड़ंत हो गयी. तेजप्रताप ने श्याम रजक पर गाली देने का आरोप लगाया है.
Tejpartap yadav: राजद प्रमुख लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने पार्टी के बड़े नेता श्याम रजक पर गाली गलौज करने का आरोप लगाया है. वन एवं पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप यादव ने कहा कि श्याम रजक ने हमें गंदी-गंदी गालियां दी है. उन्होंने कहा कि उनका गुनाह केवल इतना था कि उन्होंने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बारे में श्याम रजक से कुछ सवाल पूछा था.
आपके शहर में
#TejPratapYadav ने श्याम रजक पर गाली देने का लगाया आरोप.. RJD की बैठक छोड़कर निकले..पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें..https://t.co/RCJ3kA0mCX pic.twitter.com/QzwcHU9z2e
— Rajesh Kumar Ojha (@RajeshK_Ojha) October 9, 2022
तेजप्रताप यादव ने राजद की कार्यकारिणी की बैठक से बाहर निकलने के बाद कहा कि श्याम रजक ने हमको गाली दिया है. उन्होंने कहा कि जब हमारे पीए ने कार्यक्रम के बारे में श्याम रजक से पूछा तो उन्होंने, उनको गंदी-गंदी गालियां दी. तेज प्रताप ने श्याम रजक पर उनकी बहन के नाम से भी गाली देने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि ये सभी लोग आरएसएस के एजेंट है. ऐसे लोगों को हम संगठन से बाहर निकालने का काम करेंगे.
तेजप्रताप यादव ने कहा कि उनके पास श्याम रजक के द्वारा दिये गये गाली का ऑडियो क्लिप है. वे जल्द ही इसे अपने सोशल मीडिया पर जारी करेंगे. उन्होंने कहा कि इस ऑडियो क्लिप को वो पूरे बिहार की जनता को सुनाएंगे.
वहीं, पत्रकारों ने जब तेजप्रताप यादव से राजद की बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बारे में पूछा तो, उन्होंने कहा कि श्याम रजक आरएसएस-भाजपा का एजेंट है. बैठक में गाली सुनने के लिए कोई थोड़े ही आएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए