बिहार में सात निश्चय के तहत नल जल योजना की बढ़ेगी निगरानी, वार्डाें में हर माह चलेगा संपर्क अभियान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Sep 2022 4:41 AM
बिहार में गली-गली घर-घर संपर्क अभियान के दौरान कनीय एवं सहायक अभियंता रोस्टर बना कर पंचायतों का भ्रमण करेंगे और मरम्मत दल के काम की निगरानी करेंगे. किसी भी तरह की कमी होने पर संवेदक को नोटिस जारी किया जायेगा.
पटना. मुख्यमंत्री सात निश्चय पार्ट टू के तहत जलापूर्ति योजनाओं की निगरानी बढ़ाने के लिए अब पीएचइडी हर माह 20 से 30 तारीख तक गली-गली घर-घर संपर्क अभियान चलायेगा. इस अभियान से 56,544 वार्डों को जोड़ा गया है और 20 सितंबर से इसकी शुरुआत की गयी है. इसमें लाभुकों के घरों तक अधिकारी पहुंचेंगे और रिपोर्ट बनाकर विभाग को सौंपेंगे.
अभियान के दौरान मरम्मत दल के पास गली-गली घर -घर संपर्क अभियान की पंजी रहेगी. जिसपर उनके काम का लाभुकों से फीडबैक लेना होगा. अगर कहीं समस्या होने पर उसका समाधान किया जायेगा तो लाभुक से फीडबैक लेकर पंजी में अंकित किया जायेगा और लाभुकों का पंजी हस्ताक्षर लेना होगा. पंजी पर वार्ड अंतर्गत सभी परिवारों का हस्ताक्षर लेना होगा. वहीं, हर शाम में मरम्मत दल द्वारा संपादित कार्य को विभागीय एमआइएस पर किये गये कार्य के फोटो ग्राफ से साथ रिपोर्ट देनी होगी.
अभियान के दौरान कनीय एवं सहायक अभियंता रोस्टर बना कर पंचायतों का भ्रमण करेंगे और मरम्मत दल के काम की निगरानी करेंगे. किसी भी तरह की कमी होने पर संवेदक को नोटिस जारी किया जायेगा. नोटिस जारी होने के बाद संवेदकों को नोटिस का जवाब देने के लिए 21 दिनों का समय दिया जायेगा. जवाब नहीं आने पर संवेदकों पर कार्रवाई होगी.
Also Read: तेजस्वी यादव 2025 में बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री, बोले शिवानंद तिवारी
अभियान में प्लंबर, हेल्पर, फिटर, इलेक्ट्रीशियन अपने यूनिफार्म में वार्डों में जायेंगे. गलियों में घूमने के दौरान वह पाइप लाइन की निगरानी करेंगे और अगर पाइप ले जाते समय सड़क को खोदा गया होगा तो उसे दुरुस्त किया जायेगा. साथ ही छूटे घरों में कनेक्शन भी देने का काम होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










