बाबा रे बाबा ! मुजफ्फरपुर में तांत्रिक ने किशोरी को दांत से काटकर किया लहूलुहान, गलत करने की कोशिश भी की

Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर में झाड़ फूंक के बहाने एक कथित तांत्रिक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की. आरोपी ने पीड़िता के कई अंगों को काटकर घायल कर दिया है. अधिक जानकारी के लिए पढ़ें पूरी खबर.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर (औराई): थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में 16 वर्षीय नाबालिग युवती के साथ झाड़ फूंक के नाम पर गुप्तांग समेत कई अंगों में दांत काटने व बलात्कार करने का प्रयास करने का मामला सामने आया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पीड़िता ने थाने में की शिकायत

पीड़िता ने थाने में दिये आवेदन में बताया है कि घटना नौ नवंबर की है. घनश्यामपुर बेसी गांव के आरोपी तांत्रिक संजय साह हमेशा गांव गांव जाकर झाड़ फूंक करता है. औराई में भी कई ठिकाने पर झाड़ फुंक का कारोबार कई वर्षों से चला रहा है. अचानक मेरे घर पहुंचा और बोला कि तुम्हारी नानी मेरे गांव के पास की है जिसने मुझे भेजा है. हम तुम्हें भूत प्रेत से निजात दिला देंगे. मैं हमेशा बीमार रहती थी. मेरी मां ने नानी का नाम सुनकर हामी भर दी. उसके बाद तांत्रिक ने धूप, चंदन, अगरबत्ती, अरवा चावल मंगवा लिया और गलत हरकतें करनी शुरू कर दी.

परिजनों को घर से बाहर रहने को कहा

पीड़िता ने बताया कि तांत्रिक ने परिजनों को कहा कि तुम लोग गेट से बाहर चले जाओ नहीं तो प्रेतात्मा तुम में प्रवेश कर जाएगा. उसके बाद उसने मेरे शरीर के कई जगहों पर दांत से काट दिया. दुष्कर्म का प्रयास करने लगा तो शोर करने पर परिजन दौड़े दौड़े घर के अंदर आए तो तांत्रिक आंख पर राख फेंक कर फरार हो गया.

पंचायत स्तर पर मामला सुलझाने की कोशिश की

इसके बाद पंचों ने कई दिनों तक पंचायती स्तर पर मामला सलटाने का प्रयास किया लेकिन नहीं हो पाया. सात दिसंबर को थानाध्यक्ष शशि भूषण कुमार ने मामला दर्ज किया. कांड के अनुसंधान दारोगा रविंद्र कुंवर ने बताया कि मामले की छानबीन कर आरोपी की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है. वह घर से भी फरार बताया जा रहा है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन