Sushant singh Rajput Case: संजय लीला भंसाली और सलमान खान सहित 4 फिल्मी हस्तियों की मुजफ्फरपुर कोर्ट में लगी हाजिरी
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 27 Nov 2020 8:02 AM
Sushant singh Rajput Case, Salman khan news, Bihar news in hindi: फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले को लेकर दाखिल पुनरीक्षण वाद में मुजफ्फरपुर एडीजे 1 राकेश मालवीय के कोर्ट में सुनवाई हुई. अभिनेत्री और निदेशक एकता कपूर, साजिद नाडियावाला, भूषण कुमार की ओर से अधिवक्ता प्रिय रंजन और संजय भंसाली की ओर से भी अधिवक्ता ने नया वकालतनामा कोर्ट में दाखिल कर हाजिर हुए
Sushant singh Rajput Case, Salman khan news, Ekta kapoor: फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले को लेकर दाखिल पुनरीक्षण वाद में मुजफ्फरपुर एडीजे 1 राकेश मालवीय के कोर्ट में सुनवाई हुई. अभिनेत्री और निदेशक एकता कपूर, साजिद नाडियावाला, भूषण कुमार की ओर से अधिवक्ता प्रिय रंजन और संजय भंसाली की ओर से भी अधिवक्ता ने नया वकालतनामा कोर्ट में दाखिल कर हाजिर हुए
जिसके बाद कोर्ट ने फाइनल बहस के लिए नौ दिसंबर की अगली तिथि तय की है. पूर्व में सलमान खान की ओर से उनके वकील कोर्ट में उपस्थित हुए. इससे पहले कोर्ट में अनुपस्थिति को लेकर फिल्मकारों को नोटिस किया गया था.
बता दें कि बीते 14 अगस्त को अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने सलमान खान समेत आठ फिल्मी हस्तियों के खिलाफ जिला व सत्र न्यायालय में पुनरीक्षण वाद दाखिल किया था. इससे पहले जुलाई में सीजेएम कोर्ट में परिवाद दाखिल किया गया था.
आठ जुलाई को सीजेएम कोर्ट ने घटना को क्षेत्राधिकार से बाहर बताते हुए परिवाद को खारिज कर दिया था. इस आदेश के खिलाफ अधिवक्ता ने पुनरीक्षण वाद वाद दाखिल किया था.
Also Read: KBC के सवाल पर अमिताभ बच्चन के खिलाफ कोर्ट में अर्जी, 3 दिसंबर को मामले की सुनवाई
Posted by: Utpal kant
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










