गंगा आरती के दौरान घाट पर अलौकिक दृश्य, जेपी गंगा पथ पर देखनेवालों की लगी कतार
ऐतिहासिक गांधी घाट पर रविवार को बिहार राज्य पर्यटन निगम की ओर से गंगा आरती का आयोजन किया गया. एक घंटे आरती के दौरान बीच- बीच मंत्रों उच्चार के उदघोषणा से घाट गूंजता रहा.

ऐतिहासिक गांधी घाट पर रविवार को बिहार राज्य पर्यटन निगम की ओर से गंगा आरती का आयोजन किया गया. एक घंटे आरती के दौरान बीच- बीच मंत्रों उच्चार के उदघोषणा से घाट गूंजता रहा.
आपके शहर में

आरती को देखने के लिए एक हजार से अधिक लोग देर शाम से ही जुटने लगे थे. शाम ढलते ही गांधी घाट का पूरा परिसर हर- हर गंगे से गूंज उठा.

गंगा आरती को देखने के लिए लोग लोग दीघा- गायघाट पुल पर भी जमा हो गये. पुल चालू होने के बाद पहली बार गंगा आरती का आयोजन किया गया था.

पर्यटन विभाग की ओर से शनिवार को भी गंगा आरती का आयोजन किया गया था, जिसमें भारी भीड़ जमा हुई थी.

गंगा आरती देखने के लिए पहले केवल घाट पर ही लोग आते थे, लेकिन इस बार गंगा आरती देखने का मौका जेपी गंगा पथ से गुजरनेवालों ने भी लिया.

इसके कारण पुल और घाट पर अलौकिक दृश्य देखने को मिला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए