ePaper

निजी क्लिनिक में इलाज के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Updated at : 01 Aug 2024 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
supaul3

परिजनों के बवाल के बाद अवैध क्लिनिक के पास दूर-दराज के लोगों की भीड़ जुट गई

विज्ञापन

निर्मली. नगर पंचायत निर्मली के वार्ड नंबर 12 में अवैध रूप से संचालित एक निजी क्लिनिक में इलाज के दौरान एक महिला की मौत का मामला सामने आया है. परिजनों के बवाल के बाद अवैध क्लिनिक के पास दूर-दराज के लोगों की भीड़ जुट गई. इसके बाद क्लिनिक छोड़ कर संचालक और सभी कर्मी फरार हो गए. बाद में क्लिनिक प्रबंधन व बिचौलियों के द्वारा परिजनों को कुछ राशि देकर मामला शांत किया गया. मृत महिला की पहचान मधुबनी जिले के नरहैया थाना क्षेत्र स्थित भुतहा गांव निवासी मनोज मंडल की पत्नी सुनैना देवी के रूप में हुई. मृतक के परिजनों ने बताया कि महिला को पिछले दो दिनों से बुखार था, इसके बाद उन्हें गांव के ही एक चिकित्सक के द्वारा निर्मली शहर के वार्ड 12 स्थित एक क्लिनिक में भर्ती कराया गया. जहां उसे इंजेक्शन और स्लाइन चढ़ाया गया. स्लाइन लगाने के कुछ देर बाद ही गुरुवार की अहले सुबह लगभग उसकी मौत हो गई. अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ शैलेंद्र कुमार ने बताया कि अवैध रूप से संचालित निजी क्लिनिक में महिला मरीज की इलाज के दौरान मौत की शिकायत मिली है. मामले की जांच कराई जाएगी. दोषी पाए जाने वाले को बख्शा नहीं जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन