खाना बनाने के दौरान महिला झुलसी

Updated:
विज्ञापन

नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 15 में शुक्रवार की संध्या खाना बनाने के दौरान एक महिला झुलस गयी. जिसे परिजनों द्वारा अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज में भर्ती कराया गया.

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज. नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 15 में शुक्रवार की संध्या खाना बनाने के दौरान एक महिला झुलस गयी. जिसे परिजनों द्वारा अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज में भर्ती कराया गया. जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक के द्वारा जख्मी महिला का प्राथमिक उपचार किया गया. जखमी महिला की पहचान नगर परिषद क्षेत्र के लतौना मिशन वार्ड नंबर 15 निवासी सवस्टेन की 25 वर्षीया पुत्री आशा कुमारी के रूप में हुई है. जख्मी महिला ने बताया कि शाम में चूल्हा पर खाना बनाने के दौरान गरम पानी उसके शरीर पर गिर गया, जिससे वे जख्मी हो गयी. इस संबंध में अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज के चिकित्सक डॉ बीएन पासवान ने बताया कि 25 वर्षीया आशा कुमारी का दायां पैर और बायां हाथ झुलसा हुआ है. उसका इलाज अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज में चल रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन