45 लीटर नेपाली शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एक बाइक जब्त

नेपाली शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
बलुआ बाजार
बलुआ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को थाना क्षेत्र के गुरधरिया वार्ड नंबर 01 स्थित बलुआ-निर्मली पथ में 45 लीटर नेपाली दिलवाले शोफी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है. साथ ही शराब तस्करी में प्रयुक्त होने वाली एक बाइक भी जब्त की गयी. गिरफ्तार तस्कर की पहचान नेपाल के सुनसरी जिला स्थित दीवानगंज चौकी नंबर 03 निवासी मेघलाल यादव के पुत्र मुकेश कुमार यादव के रूप में की गयी. जबकि एक अन्य तस्कर फुलकाहा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी घोघर पासवान के पुत्र सूरज कुमार बताया जाता है. जानकारी मुताबिक रविवार की दोपहर बलुआ पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बलुआ के रास्ते एक बाइक से तस्कर शराब लेकर जा रहा है. सूचना के उपरांत पुलिस चिह्नित स्थल पर पहुंची. जिसके बाद संदिग्ध बाइक को आते देख पुलिस ने उसका पीछा कर धर दबोचा. जांच पड़ताल के क्रम में बाइक से 150 बोतल में रखे कुल 45 लीटर नेपाली देसी शराब बरामद किया गया. थानाध्यक्ष मनीषा चक्रवर्ती ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गुरधरिया वार्ड नंबर 01 से 45 लीटर नेपाली शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया गया. जिसे सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




