मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी
सड़क किनारे खड़ी कार से सटकर पिकअप गाड़ी गुजरने को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प हो गयी. इस घटना में एक महिला समेत तीन लोगों गंभीर रूप से जख्मी हो गये.
निर्मली. नगर पंचायत निर्मली स्थित चावल मंदिर रोड में सड़क किनारे खड़ी कार से सटकर पिकअप गाड़ी गुजरने को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प हो गयी. इस घटना में एक महिला समेत तीन लोगों गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जिसमें एक व्यक्ति की हालत गंभीर बतायी जा रही है. घायलों में एक पक्ष के निर्मली निवासी रवि सहनी की 40 वर्षीया पत्नी प्रमिला देवी व 25 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार हैं. वहीं दूसरे पक्ष निर्मली निवासी भोला महतो जख्मी है. बताया जा रहा है कि भोला महतो की कार सड़क किनारे अवैध तरीके से पार्क थी. इसी बीच पिकअप वैन की पूजा अर्चना कर अपनी मां के साथ रौशन कुमार घर लौट रहा था, तभी कार से सटकर गाड़ी गुजरते देख भोला महतो आग बबूला हो गया. इस दौरान भोला महतो पिअकप चला रहे रौशन कुमार और उसकी मां के जमकर मारपीट शुरू कर दी. बचाने पहुंचे रौशन के बड़े भाई दीपक की भी बेरहमी से पिटाई कर दी. महिला व युवक की पिटाई का वीडियो पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया. इस घटना में दीपक और भोला महतो के सिर में गहरा जख्म है. घटना की जानकारी निर्मली थाना में भी दोनों पक्ष द्वारा दी गयी. पुलिस आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया में जुट गयी है. थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि आवेदन व साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जायेगी.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए