मंदिर से दानपेटी व घंटा की चोरी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Sep 2024 7:36 PM
अंदर दानपेटी, घंटा समेत लगभग 80 हजार का सामान गायब था.
कटैया-निर्मली. पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दीनापट्टी पंचायत के वार्ड नंबर 14 स्थित सोनाई बाबा मंदिर में बुधवार की रात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया. सुबह मंदिर के पुजारी सहदेव मंडल पहुंचे तो देखा कि मंदिर के गेट का ताला टूटा हुआ था. अंदर दानपेटी, घंटा समेत लगभग 80 हजार का सामान गायब था. पुजारी ने बताया कि वे मंगलवार की शाम में आरती के बाद मंदिर बंद कर चले गए. गुरुवार की सुबह जब मंदिर पहुंचे तो देखा कि मेन गेट के साथ-साथ अंदर का भी ताला टूटा है. बताया कि पीतल का सभी सामान, दानपेटी में रखे हजारों रुपये व मंदिर का घंटा आदि चोर ले गए. थाना में आवेदन दिया जा रहा है. बताया कि मंदिर में पूर्व में भी चोरी हो चुकी है. ग्रामीणों ने कहा कि चोर इतने बेखौफ हो चुके हैं कि मंदिरों को भी नहीं छोड़ रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










