श्रीश्री 108 नर्मदेश्वर नाथ महादेव मंदिर में चोरी
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :08 May 2024 9:05 PM (IST)
विज्ञापन

महादेव मंदिर में एक महीने के अंदर दूसरी बार चोरी की घटना होने से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है
विज्ञापन
सुपौल.
सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत मलहद गांव में श्रीश्री 108 नर्मदेश्वर नाथ महादेव मंदिर में एक महीने के अंदर दूसरी बार चोरी की घटना होने से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है. घटना को लेकर ग्रामीण गणेश कुमार सिंह ने थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है. श्री सिंह ने दिए आवेदन में बताया है कि मंदिर में एक माह पूर्व भी चोरी हुई थी. बताया की 03 मई की सुबह जब मंदिर के पुजारी स्पीकर बजाने के लिए स्विच ऑन किया तो स्पीकर नहीं बजा. वहीं 07 मई को जब मंदिर के ऊपर लगे 04 हॉर्न को देखा तो उसमे से 03 हॉर्न का यूनिट गायब था. ग्रामीणों ने एक महीने में एक ही मंदिर में दो चोरी की घटना होने के बाद भी पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से नहीं लेने से काफी नाराज हैं.5.5 ग्राम स्मैक के साथ युवक धराया
पिपरा.
थाना क्षेत्र अंतर्गत थुमहा बाजार में स्मैक के साथ एक युवक को पिपरा पुलिस ने गिरफ्तार किया. मंगलवार की रात हुई इस गिरफ्तारी के संबंध में थानाध्यक्ष संजय दास ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि थुमहा बाजार में कुछ युवक एक जगह एकत्रित होकर नशा कर रहे हैं. थानाध्यक्ष द्वारा इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को देते हुए मजिस्ट्रेट अंचल अधिकारी व पुलिस बल के साथ छापेमारी की गयी. पुलिस की गाड़ी देखते ही सब युवक भागने लगे. पुलिस ने खदेड़ कर एक युवक को धर दबोचा. तलाशी के दौरान युवक के पास से छोटे-छोटे पैकेट में सफेद पाउडर जैसा पदार्थ पाया गया. पकड़ाये युवक ने खुद बताया कि सफेद पाउडर स्मैक है. पैकेट में पाए गए सफेद पाउडर की वजन लगभग 5.5 ग्राम पाया गया. पकड़ाये गये युवक की पहचान पिपरा थाना क्षेत्र के तेतराही वार्ड नंबर 10 निवासी आशुतोष आनंद के रूप में की गयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस बाबत पिपरा थाना कांड संख्या 151/24 दर्ज कर एनडीपीएस की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत जेल भेजा जा रहा है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




