संत ने समाज में फैली छुआछूत व जाति आधारित भेदभाव का किया था बहिष्कार : पूर्व विधायक

Published by : RAJEEV KUMAR JHA Updated At : 01 Feb 2026 6:02 PM

विज्ञापन

श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती

विज्ञापन

– श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती प्रतापगंज. प्रखंड क्षेत्र के तेकुना पंचायत में संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती रविवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई. इस अवसर पर पंचायत स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता रेशम लाल राम ने की. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि पूर्व विधायक लखन ठाकुर, रेशम लाल राम, सुरजापुर मुखिया महानंद पासवान, तेकुना सरपंच रीतनारायण कुसियैत, सामाजिक कार्यकर्ता नन्दकिशोर कुसियैत सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने संत रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया. इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक श्री ठाकुर ने कहा कि संत रविदास ने समाज में फैली छुआछूत और जाति आधारित भेदभाव का बहिष्कार किया. उन्होंने भगवान के प्रति समर्पण, मानवता और ईमानदारी का मार्ग दिखाया. आज का पावन दिन उनकी शिक्षाओं को याद कर समानता और आपसी भाईचारे का संदेश देता है. अन्य वक्ताओं ने संत रविदास के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने सामाजिक समानता, मानवता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया. उनके विचार आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य कर रहे हैं. इस मौके पर जोगेन्दर राम, सहदेव चौधरी, महेंद्र राम, छेदनी देवी, फूलेश्वरी देवी, गुलाब देवी उपस्थित थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रिंस कुमार, कुन्दन कुमार, रूपेश कुमार, अर्जुन दास, सपना कुमारी आदि का सराहनीय सहयोग रहा. कार्यक्रम में कुलानन्द मरीक की भजन मंडली द्वारा रविदास के भजनों के गायन का लोगों ने आनंद लिया.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन