300 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 May 2024 8:39 PM
300 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
प्रतिनिधि, वीरपुर
एसएसबी 45वीं बटालियन के निओर बीओपी और बिहार पुलिस ने संयुक्त गश्त ड्यूटी के दौरान 300 लीटर नेपाली शराब व बाइक के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया. पकड़े गए शराब तस्कर की पहचान निर्मली थानाक्षेत्र के थरिया निवासी 42 वर्षीय शिवनारायण कुमार राय के रूप में की गई है. जानकारी देते हुए एसएसबी 45वीं बटालियन वीरपुर के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि विश्वसनीय सूत्रों के माध्यम से सूचना मिली थी कि बॉर्डर पीलर संख्या 229/2 के निकट क्षेत्र से नेपाल से भारत की तरफ प्रतिबंधित समान की तस्करी होने वाली हैं. सूचना की पुष्टि करने के बाद सूचना को आंध्रामठ पुलिस के साथ साझा किया गया व तस्कर को पकड़ने के लिए एक संयुक्त गश्त दल का गठन किया गया. उपनिरीक्षक राजपाल सिंह के नेतृत्व में अन्य तीन कार्मिक एवं बिहार पुलिस के दो कार्मिकों का गश्त दल चिह्नित स्थान के लिए रवाना हुआ. निर्धारित मार्ग पर गश्त दल सतर्कता के साथ तैनात हो गया. इस दौरान गश्त दल को दो व्यक्ति बाइक से नेपाल प्रभाग से आते दिखे. गश्त दल को देखते ही उक्त दोनों व्यक्ति बाइक छोडकर भागने की कोशिश करने लगे. गश्त दल द्वारा उनका पीछा किया गया व उनमें से एक व्यक्ति को पकड़ लिया. इसके बाद गश्त दल ने बाइक पर बोरी में रखे सामान की तलाशी ली. तलाशी के क्रम में बोरी में नेपाली शराब दिलवाले की 150 बोतल तथा मामाश्री की 850 बोतल (सभी 300 मिली) कुल मिलाकर 300 लीटर शराब प्राप्त हुई.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










