तीन परीक्षा केंद्रों पर नीट की परीक्षा संपन्न, 41 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

Updated:
विज्ञापन

परीक्षा को लेकर तीनों केंद्रों पर पूरे दिन अभिभावकों की भीड़ लगी रही

विज्ञापन

सुपौल. जिले के तीन परीक्षा केंद्रों पर रविवार को एक पाली में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कदाचार मुक्त वातावरण में नीट परीक्षा संपन्न हुई. परीक्षा संपन्न कराने को लेकर सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी थी. दोपहर 02 बजे से शुरू परीक्षा में निर्धारित 1312 में 1261 परीक्षार्थी शामिल हुए. बीएसएस कॉलेज, टीसी हाई स्कूल और सुपौल इंजीनियरिंग कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया था. बीएसएस कॉलेज में 444, सुपौल इंजीनियरिंग कॉलेज में 356 एवं टीसी हाई स्कूल में 461 परीक्षार्थियों की उपस्थिति रही. 41 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए. परीक्षा को लेकर 11 बजे से 1.30 बजे तक ही प्रवेश की अनुमति दी गई थी. इसके बाद प्रवेश द्वार को बंद कर दिया गया. परीक्षा के लिए सुबह 09 बजे से ही परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की भी जुटने लगी थी. परीक्षा को लेकर तीनों केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा थी. परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले दो चरण में परीक्षार्थियों की तलाशी ली जा रही थी. पहले केंद्र पर तैनात पुलिस जवान परीक्षार्थियों की तलाशी के बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा परीक्षार्थियों की जांच की गई. परीक्षा केंद्र में सीसीटीवी के माध्यम से परीक्षार्थियों पर नजर रखी जा रही थी. परीक्षा की पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई जाएगी. उधर, परीक्षा को लेकर तीनों केंद्रों पर पूरे दिन अभिभावकों की भीड़ लगी रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन