गनौरा पंचायत सरकार भवन में मुखिया ने पंचायत के एक हजार जरूरतमंदों के बीच कंबल का किया वितरण

Updated:
विज्ञापन

कंबल वितरण कार्यक्रम में मुखिया की मां देवताबती देवी की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी भावनात्मक बना दिया

विज्ञापन

निर्मली. अनुमंडल क्षेत्र के मरौना प्रखंड अंतर्गत गनौरा पंचायत सरकार भवन परिसर में शनिवार को पंचायत के मुखिया जितेंद्र कुमार ने पंचायत के लगभग एक हजार जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया. मुखिया जितेंद्र कुमार ने कहा कि पंचायत के किसी भी जरूरतमंद परिवार को ठंड के कारण परेशानी न हो, यही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है. उन्होंने बताया कि पंचायत स्तर पर सामाजिक दायित्व निभाते हुए हर वर्ष इस तरह के कार्यक्रम किए जाते हैं. ताकि गरीब, बुजुर्ग, महिला और बच्चों को ठंड से बचाया जा सके. कंबल वितरण कार्यक्रम में मुखिया की मां देवताबती देवी की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी भावनात्मक बना दिया. कार्यक्रम में वार्ड सदस्य ललिता देवी, विकास आनंद, सुरेंद्र सदा, मदन कुमार मंडल, अभय कुमार यादव सहित कई जनप्रतिनिधि और समाजसेवी सक्रिय रूप से मौजूद रहे. इसके अलावा समाजसेवी संतलाल यादव, दयाराम मंडल, बलराम राम, सियाराम सिंह, भोला शर्मा, उपेंद्र बर्मा, बेचन ठाकुर, रामस्वरूप मुखिया समेत अन्य ग्रामीणों ने भी कार्यक्रम में सहयोग किया. कंबल पाने वाले लोगों ने मुखिया जितेंद्र कुमार और पंचायत प्रतिनिधियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इस तरह की पहल से ठंड के दिनों में उन्हें बड़ी राहत मिलती है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन