ePaper

क्षेत्र भ्रमण के दौरान मंत्री ने लोगों की सुनी समस्याएं

Updated at : 22 Nov 2024 6:06 PM (IST)
विज्ञापन
क्षेत्र भ्रमण के दौरान मंत्री ने लोगों की सुनी समस्याएं

भ्रमण के दौरान मंत्री के साथ कई भाजपा नेता, स्थानीय जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता मौजूद थे

विज्ञापन

बलुआ बाजार. छातापुर विधानसभा के भाजपा विधायक सह बिहार सरकार के पीएचईडी मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू क्षेत्र भ्रमण के दौरान शुक्रवार को बलुआ व विशनपुर शिवराम पंचायत का दौरा किया. भ्रमण के दौरान मंत्री के साथ कई भाजपा नेता, स्थानीय जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता मौजूद थे. मौके पर मंत्री ने लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों से बात कर त्वरित निदान किया. बीते एक माह पूर्व 23 अक्टूबर को बलुआ थाना क्षेत्र के विशनपुर शिवराम पंचायत स्थित वार्ड नंबर 07 के मंडल टोला निवासी सकल देव मंडल के पुत्र संदीप कुमार मंडल का 43 आरडी मेन केनाल नहर में डूबने से मौत हो गयी थी, जिसके बाद मंत्री पीड़ित परिवार से मिलकर शोक संवेदना जताया. वहीं बलुआ बाजार स्थित वार्ड नंबर 07 निवासी भाजपा नेता मुन्ना साह के चाचा महादेव साह का बीते 05 नवंबर को निधन हो गया था, श्री बबलू उनके शोकाकुल परिजनों से भी मिले. मौके पर पूर्व मुखिया सुधीरकांत झा, प्रभात मिश्र, जीवछपुर पंचायत के पूर्व मुखिया रमेश मुखिया, गौरी भगत, निखिल, सौरभ झा, बचनू, श्याम मंडल, बबलू झा, मुन्ना साह, गणेश मंडल, संजय, विशनपुर शिवराम मुखिया प्रतिनिधि तारानंद सरदार, रौशन रजक, सकलदेव मंडल, छेदी मंडल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन