लोरिक महोत्सव समिति की बैठक में लिए गये कई निर्णय

Updated:
विज्ञापन

19 नवंबर को उद्घाटन के दिन सभी सदस्य को उपस्थित रहने का आग्रह किया गया

विज्ञापन

फोटो- 20 कैप्सन – बैठक में मौजूद आयोजन समिति के सदस्य. प्रतिनिधि, सुपौल कार्तिक पूर्णिमा मेला कमेटी सह लोरिक महोत्सव समिति हरदी आजान (दुर्गा स्थान) की एक बैठक वन दुर्गा मंदिर परिसर में रविवार को कमेटी के अध्यक्ष प्रशम प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में विभिन्न निर्णय लिये गये. बैठक में मौजूद सदस्यों को सचिव देवेंद्र प्रसाद यादव द्वारा मेला में आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी दी गयी. वहीं 19 नवंबर को उद्घाटन के दिन सभी सदस्य को उपस्थित रहने का आग्रह किया गया. कोषाध्यक्ष सज्जन मुखिया द्वारा अभी तक मेला की आमदनी और खर्च के साथ मेला में होने वाली संभावित खर्च की जानकारी दी गयी. बैठक में जय शंकर कामत, राजाराम चौधरी, विनोद कुमार, कालीचरण, अशोक सादा, शिवशंकर कामत, अरूण यादव, जगदीश प्रसाद यादव, हृदय नारायण मुखिया, सतीश कुमार, पप्पू चौधरी, शिव नारायण यादव, जय कुमार, मुन्ना चमन आदि उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन