भारी मात्रा में शराब व कोरेक्स बरामद, दो कार जब्त

Updated:
विज्ञापन

एक तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

– एक तस्कर गिरफ्तार

आपके शहर में

विज्ञापन

पिपरा. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो अलग-अलग जगह छापेमारी कर दो कार जब्त कर एक कोरेक्स तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता पाई. थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया की पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि महेशपुर पंचायत के जीवछपुर गांव में एक सेंट्रो कार से शराब की खेप पहुंचाई जा रही है. उक्त स्थल पर पुलिस को देखकर तस्कर कार छोड़कर फरार हो गया. कार कि जब तलाशी ली गई तो नेपाल निर्मित दिलवाले पांच बोरा में बंद 360 बोतल शराब बरामद किया गया. वहीं गुप्त सूचना मिली कि एक स्विफ्ट कार से प्रतिबंधित दवा जा रही है. दीनापट्टी के समीप एनएच 327 ई पर पुलिस वाहन जांच के क्रम में कार से 1150 बोतल कोरेक्स के साथ मधेपुरा निवासी दिलखुश कुमार को गिरफ्तार किया गया. दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन