ePaper

जमीन विवाद : एसिड अटैक में तीन लोग जख्मी, एक की हालत गंभीर, रेफर

Updated at : 20 Mar 2025 5:57 PM (IST)
विज्ञापन
जमीन विवाद : एसिड अटैक में तीन लोग जख्मी, एक की हालत गंभीर, रेफर

घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया

विज्ञापन

पिपरा. पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत महेशपुर वार्ड नंबर 10 में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर एसिड अटैक कर दिया. जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए. घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां से एक की हालत गंभीर होने की वजह से उसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है. घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है. पीड़ित पक्ष के परिजनों का आरोप है कि पड़ोस के ही कुछ लोगों से उनका जमीन विवाद चल रहा है. इसी विवादित जमीन पर बुधवार की रात दूसरे पक्ष द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा था. परिजनों का दावा है कि जमीन विवाद से संबंधित मामला कोर्ट में लंबित है. लिहाजा परिजन निर्माण कार्य रोकने पहुंचे थे. लेकिन इस दौरान बोलने पर दूसरे पक्ष के लोग मारपीट करने लगे. इसी क्रम में उस पक्ष के लोगों ने एसिड फेंकना शुरू कर दिया. एसिड की चपेट में आने से महेशपुर वार्ड 08 निवासी रविंद्र साह, अशोक साह और रोहित साह झुलस गए. इधर, घटना की सूचना मिलते ही अन्य परिजन भी मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए रोहित को सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया गया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी पर मौजूद डॉ शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि एसिड अटैक में तीन लोग जख्मी हुए हैं. इनका प्राथमिक किया गया. वही घटना में गंभीर रूप से घायल रोहित को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. रोहित का चेहरा बुरी तरह झुलसा हुआ है. थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि घटना से संबंधित कोई आवेदन अब तक उन्हें प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन