नि:शुल्क शिविर में 150 मरीजों की हुई स्वास्थ्य जांच

Updated:
विज्ञापन

ग्लोबल हेल्थ केयर एंड डायबिटीज रिसर्च सेंटर रहमगंज दरभंगा द्वारा शिविर का हुआ आयोजन

विज्ञापन

छातापुर. मुख्यालय बाजार स्थित जेसीआई भवन में रविवार को डायबिटीज जागरूकता अभियान के तहत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. ग्लोबल हेल्थ केयर एंड डायबिटीज रिसर्च सेंटर रहमगंज दरभंगा द्वारा आयोजित शिविर में नि:शुल्क रूप से रोगियों की जांच कर उचित परामर्श दिया गया. शिविर में चिकित्सक डॉ शमशाद सहित महिला व पुरुष चिकित्सा कर्मी शुगर, ब्लडप्रेशर, हार्ट की जांच के अलावे सामान्य रोग से ग्रसित लोगों के उपचार में जुटे रहे. डॉ शमशाद ने बताया कि जांच के बाद सभी मरीजों को ठंड के मौसम में ब्लडप्रेशर व शुगर को कैसे नियंत्रित रखा जाय तथा उनका खान पान कैसा हो इसको लेकर उचित परामर्श दिया गया. हॉस्पीटल के मार्केटिंग मैनेजर अमित आनंद ने बताया कि शिविर में करीब 150 मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उचित परामर्श दिया गया. बताया कि प्रखंड के सभी पंचायतों में यह शिविर नि:शुल्क रूप से लगाया जायेगा. जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को मधुमेह व रक्तचाप रोग के जोखिम व उससे बचाव के संदर्भ में जागरूक करना है. बताया कि हॉस्पीटल के एमडी डॉ नवीन कुमार का उद्देश्य डायबिटीज की रोकथाम कर उसे हराने का है. शिविर में नर्सिंग स्टाफ गौतम कुमार, पापीया सरकार, सुष्मिता शर्मा, अब्दुल, प्रशांत कुमार आदि सहयोग कर रहे थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन