ePaper

गांधी मैदान में मनायेगी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

Updated at : 09 Jun 2024 8:21 PM (IST)
विज्ञापन
supaul3

गांधी मैदान में मनायेगी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

विज्ञापन

क्रीड़ा भारती गांधी मैदान में मनायेगी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

फोटो- 03 कैप्सन – बैठक में मौजूद अतिथि.

प्रतिनिधि, सुपौल

क्रीड़ा भारती सुपौल जिला कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष राजेश मोहनका की अध्यक्षता में संपन्न हुई. जिसमें विभिन्न पहलुओं पर विचार किया गया. बैठक में संगठन विस्तार, 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने, सदस्यता अभियान चलाने सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गयी. बैठक में संगठन मजबूती प्रदान करने के लिए सुनील कुमार यादव एवं संजय कुमार झा को जिला उपाध्यक्ष और डॉ उमाशंकर साह एवं सुमित कुमार सुमन को जिला सह मंत्री एवं मातृशक्ति प्रमुख के रूप में दीपिका झा को दायित्व सौंपा गया. अश्वनी कुमार को संस्था सदस्य का दायित्व प्रदान किया गया. 21 जून विश्व अंतरराष्ट्रीय दिवस को सफल बनाने के लिए जिला अध्यक्ष राजेश मोहनका के द्वारा जिले के सभी निजी एवं सरकारी विद्यालय में योग दिवस मनाने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी सुपौल से निवेदन पत्र देने के लिए प्रस्ताव रखा गया. जिला अध्यक्ष ने बताया कि हर वर्ष गांधी मैदान में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. प्रांत मंत्री अमित ने बताया कि सुपौल जिले का योग दिवस कार्यक्रम पूरे प्रांत में सर्वश्रेष्ठ रहा है. इस बार भी जिले में 12 स्थानों पर अलग अलग आयोजन किया जा रहा है. बैठक में संजय कुमार सिंह, मणिकांत, मनोज कुमार सुमन, संजय कुमार झा, उमाशंकर साह, आलोक कुमार, अश्वनी कुमार, आलोक कुमार, तरन्नुम, प्रियंका, दीपक आदि मौजूद थे. जिला सह मंत्री एम के सुमन ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन