कार व ई-रिक्शा की टक्कर में चार लोग जख्मी, बेहतर इलाज के लिए दो रेफर
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Nov 2024 6:08 PM
ग्रामीणों ने बताया कि घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई है
त्रिवेणीगंज. त्रिवेणीगंज से मधेपुरा जिले के शंकरपुर जाने वाले सड़क में थाना क्षेत्र के लतौना दक्षिण पंचायत के निपेनिया मोड़ के समीप मंगलवार की दोपहर विपरीत दिशा से आ रही कार और ई रिक्शा की टक्कर में ई रिक्शा चालक सहित चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. राहगीरों एवं ग्रामीणों के सहयोग से सभी जख्मियों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज लाया गया. जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक संजीव कुमार सुमन के द्वारा प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. घायलों में ई रिक्शा चालक थाना क्षेत्र के तितुआहा वार्ड नंबर 11 निवासी 28 वर्षीय भोला कुमार, ई-रिक्शा सवार तितुआहा वार्ड नंबर 11 निवासी रितथो साह की 28 वर्षीय पत्नी नीतू देवी, मधेपुरा जिले के शंकरपुर थाना क्षेत्र के झरकाहा वार्ड नंबर 09 निवासी संतोष यादव का 13 वर्षीय पुत्र धीरज कुमार और झरकाहा वार्ड नंबर 04 निवासी योगेंद्र यादव की 55 वर्षीया पत्नी विलेचनी देवी शामिल हैं. डॉक्टरों ने धीरज कुमार और नीतू देवी हायर सेंटर रेफर किया है. ग्रामीणों ने बताया कि घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










