बकौर-भेजा निर्माणाधीन पुल का डीएम ने किया निरीक्षण, तय समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन
बकौर-भेजा निर्माणाधीन पुल का डीएम ने किया निरीक्षण, तय समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने का निर्देश

डीएम ने निर्माण की गुणवत्ता, तकनीकी मानकों एवं सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया

विज्ञापन

सुपौल. बकौर-भेजा निर्माणाधीन देश का सबसे लंबा नदी पुल का शनिवार को जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने स्थल निरीक्षण किया. निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करना तथा गुणवत्ता और समय-सीमा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देना था. निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित इंजीनियरों एवं संवेदक (ठेकेदार) से निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति, अब तक की प्रगति तथा शेष कार्यों की विस्तृत जानकारी ली. डीएम ने निर्माण की गुणवत्ता, तकनीकी मानकों एवं सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पुल निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा के भीतर हर हाल में पूर्ण किया जाए, ताकि आम जनता को शीघ्र लाभ मिल सके. जिलाधिकारी ने कहा कि बकौर-भेजा पुल क्षेत्र के लोगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. इसके निर्माण से बकौर, भेजा सहित आसपास के कई गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को गति मिलेगी. उन्होंने यह भी कहा कि पुल के पूर्ण होने से किसानों, विद्यार्थियों, मरीजों एवं व्यापारियों को विशेष लाभ पहुंचेगा. निरीक्षण के दौरान डीएम ने संवेदक को निर्देश दिया कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. गुणवत्ता से समझौता करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई. साथ ही इंजीनियरों को नियमित रूप से स्थल निरीक्षण कर कार्य की प्रगति रिपोर्ट जिला प्रशासन को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. इस अवसर पर एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) के अभियंता के साथ-साथ अन्य संबंधित संवेदक एवं अधिकारी भी उपस्थित थे.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन