अभाविप जिला बैठक में आगामी कार्य योजना पर हुई चर्चा

Updated:
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक सागर सत्या ने की

विज्ञापन

वीरपुर. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जिला बैठक स्थानीय ललित नारायण मिश्र स्मारक महाविद्यालय में शनिवार क़ो हुई. बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक सागर सत्या ने की. आयोजित बैठक में सदस्यता का लेखा-जोखा रखा गया. वहीं आगामी कार्य योजना पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी. जिसमें नये इकाई का गठन, महाविद्यालय में 2 के इकाई और नगर इकाई के गठन पर चर्चा की गयी. बैठक की जानकारी देते हुए जिला संयोजक ने कहा कि बैठक में कॉलेज इकाई दर्शन, नगर इकाई दर्शन, कार्यकर्ता विकास के लिए वैचारिक प्रबोधन, सोशल मीडिया प्रान्त कार्यालय पर भी चर्चा की गई है. वहीं इसके अलावे एसएफडी प्रान्त कार्यशाला व आगामी अभियान पर चर्चा की गयी है. 19 नवम्बर को स्त्री शक्ति दिवस मनाने एवं राष्ट्रीय अधिवेशन की जानकारी के साथ-साथ बैठक व प्रवास की जानकारी दी गई है. बैठक में छात्र संघ महासचिव आशीष कुमार सिंटू, नगर मंत्री अभिषेक पाठक, अशीष यादव, गौरव कुमार दत्त, कौशल कुमार, राकेश कुमार, मुस्कान देव, शिखा कुमारी आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन