शैक्षणिक परिभ्रमण पर मिथिला हाट रवाना हुए बच्चे

Updated:
विज्ञापन

वापसी के क्रम में बच्चों को कोसी महासेतु का भी भ्रमण कराया जाएगा.

विज्ञापन

रतनपुर मुख्यमंत्री शिक्षा दर्शन योजना के तहत बसंतपुर प्रखंड की भगवानपुर पंचायत स्थित मध्य विद्यालय भगवानपुर एवं साहेवान के छात्र-छात्राओं को शुक्रवार को शैक्षणिक भ्रमण पर मधुबनी जिला के मिथिला हाट के लिए रवाना किया गया. इस अवसर पर भगवानपुर में जिप सदस्य अर्चना मेहता एवं साहेवान में मुखिया चंदन राम ने बस को हरी झंडी दिखाकर छात्रों को शुभ यात्रा की कामना की. मध्य विद्यालय भगवानपुर से 70 बच्चे एवं मध्य विद्यालय साहेवान से 45 बच्चे शैक्षणिक भ्रमण में शामिल हुए. प्रधानाचार्य प्रभाष कुमार प्रभात ने बताया कि परिभ्रमण का मुख्य उद्देश्य बच्चों को कक्षा के बाहर भी व्यावहारिक ज्ञान उपलब्ध कराना है. ताकि वे वैज्ञानिक एवं पर्यावरणीय स्थलों को नजदीक से देख और समझ सके. वापसी के क्रम में बच्चों को कोसी महासेतु का भी भ्रमण कराया जाएगा. जिप सदस्य एवं मुखिया चंदन राम ने कहा कि मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना बच्चों के बौद्धिक विकास में सहायक है. इससे उनमें नई चीजें सीखने की जिज्ञासा बढ़ती है. इस मौके अजय कुमार शर्मा, परमानंद कुमार साह, दीपक कुमार, रूपम कुमारी, सरिता कुमारी, सचिव ललिता कुमारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन