संत शिरोमणि के विचार व आदर्श को बढाएं आगे

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता चंदेश्वर राम ने की

विज्ञापन

वीरपुर. बसंतपुर प्रखंड के परमानंदपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड 03 जीरवा स्थित रविदास टोला के गुरुद्वारा में रविवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती मनाई गई. प्रातः 8:30 बजे ग्राम भ्रमण किया गया. जिसमें ग्राम के अधिकांश युवा, बुजुर्ग व महिलाएं शामिल हुई. कार्यक्रम स्थल पर दिन के 11:30 बजे गुरु रविदासजी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई. दोपहर 1:30 बजे संत महात्माओं का सम्मान कार्यक्रम रखा गया. इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि 600 वर्ष पूर्व संत शिरोमणि रविदास जी ने जो परिकल्पना की थी वो वास्तविक रूप में आज दिख रहा है. इनकी जयंती को धूमधाम से मनाये. इनके विचार व आदर्श को आगे बढ़ाये. कार्यक्रम की अध्यक्षता चंदेश्वर राम ने की. कार्यक्रम के सफल संचालन में पंकज कुमार दास, मुखिया प्रतिनिधि मुसहरू शर्मा, कमल रविदास, दुर्गानंद दास, बमबम कुमार राम, पिंटू कुमार, प्रकाश राम, संजय कुमार, रंजन कुमार राम आदि की भूमिका रही. प्रमुख वक्ता के रूप में अधिवक्ता प्रकाश राम, पीके दास और विनोद कुमार राम रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन