कोसी नदी में मिली 125 किलो की बगहैर मछली, देखने के लिए लोगों की उमड़ी भीड़

Updated:
विज्ञापन

पकड़ी गयी मछली को देखने के लिए भपटियाही मछली हाट में लोगों की भीड़ जमा हो गयी

विज्ञापन

सरायगढ़. कोशी नदी में मछली पकड़ने के दौरान सरायगढ़ पंचायत के मछुआरों ने शनिवार को करीब 125 किलोग्राम की बगहैर पीसता मछली पकड़ने में कामयाब रहे. पकड़ी गयी मछली को देखने के लिए भपटियाही मछली हाट में लोगों की भीड़ जमा हो गयी. सरायगढ़ पंचायत के मछुआरों गंगा मुखिया, शंभू मुखिया, मिथिलेश मुखिया, विजय मुखिया, अशोक मुखिया बासो मुखिया, दीपक कुमार रविंद्र मुखिया ने बताया कि कोशी नदी में मछली पकड़ने के दौरान मरौना प्रखंड के नदी थाना क्षेत्र के बड़हारा सिसोनी छिंट पर महाजाल से मछली पकड़ी गयी. जो बगहैर पीसता मछली है. जिसका सरायगढ़ स्थित एनएच 57 के किनारे धर्मकांटा पर वजन कराया गया तो 125 किलोग्राम हुआ. जिसके बाद भपटियाही मछली हाट में बिक्री करने के लिए रखी गयी. मछुआरों ने बताया कि यह मछली मार्केट में 400 रुपये किलो से बिकती है. बाजार में बगहैर मछली को देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ जमा हो गयी. बगहैर मछली के बारे में चर्चा का विषय बना हुआ है.

एक ही घंटे में बिक गयी मछली

मछुआरा गंगा मुखिया ने बताया कि 350 रुपये किलो के हिसाब से एक घंटे में ही मछली बिक गयी. कहा कि पहली बार इतना वजन का मछली जाल में फंसी. इससे पहले कई बार बड़ी मछली मिली. लेकिन उसका वजन 25 से 30 किलो का था. कहा कि बगहैर मछली खाने में काफी स्वादिष्ट होती है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन