ePaper

धूमधाम से मनायी गयी अनंत चतुर्दशी

Updated at : 18 Sep 2024 6:29 PM (IST)
विज्ञापन
धूमधाम से मनायी गयी अनंत चतुर्दशी

तुलसीपट्टी स्थित अनंत चौक के समीप अनंत विष्णु मंदिर में विनोद झा के नेतृत्व में दो दिवसीय अनंत चतुर्दशी पूजा धूमधाम से मनायी गयी.

विज्ञापन

बलुआ बाजार. बसंतपुर प्रखंड क्षेत्र के तुलसीपट्टी स्थित अनंत चौक के समीप अनंत विष्णु मंदिर में विनोद झा के नेतृत्व में दो दिवसीय अनंत चतुर्दशी पूजा धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान विधिपूर्वक प्रतिमा स्थापित किया गया. जिसके बाद पंडित विष्णुकांत झा व पुजारी ब्रज किशोर झा के द्वारा मंत्रोच्चार से पूजा-अर्चना की गयी. पूजा को लेकर आस-पास के श्रद्धालुओं में उत्साह था. अनंत चतुर्दशी पूजा के बाद लोग अपने हाथों में अनंत सूत बांधा. अनंत विष्णु मंदिर के निर्माता सह पुजारी ने बताया कि अनंत विष्णु मंदिर हमलोगों के पूर्वजों का एक धरोहर है. बताया कि लगभग 40 वर्षों से यहां पूजा अर्चना होते आ रहा है. पहले टेंट और तंबू में पूजा अर्चना होती थी. लेकिन अब अनंत विष्णु मंदिर का मंदिर का निर्माण स्वयं के नेतृत्व में 2017 में किया गया है. कहा कि अनंत विष्णु भगवान की शक्ति अपरंपार है. यहां हर भक्तों की मन्नत पूरी होती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन