शैक्षणिक परिभ्रमण पर मिथिला हाट गया 40 बच्चों का जत्था

Updated:
विज्ञापन

पिपरा प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, देवीपट्टी द्वारा मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक परिभ्रमण पर भेजा गया.

विज्ञापन

कटैया-निर्मली. पिपरा प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, देवीपट्टी द्वारा मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक परिभ्रमण पर भेजा गया. मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना के तहत विद्यालय के 40 छात्र-छात्राओं का दल मधुबनी स्थित मिथिला हाट एवं अन्य दर्शनीय स्थलों के भ्रमण के लिए रवाना किया गया. परिभ्रमण दल की बस को विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष एवं प्रधानाध्यापक ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस अवसर पर प्रधानाध्यापक शिव शंकर गुप्ता ने बताया कि इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य छात्र-छात्राओं का बौद्धिक एवं व्यावहारिक विकास करना है. उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों का प्रत्यक्ष अवलोकन करने से बच्चों को नई चीजें सीखने और समझने का अवसर मिलता है. विद्यालय परिवार ने आशा व्यक्त किया कि यह परिभ्रमण छात्रों के ज्ञानवर्धन में सहायक सिद्ध होगा. उन्हें अपने क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का मौका मिलेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन