नव निर्वाचित वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण नौ को

सुपौल : नगर निकाय चुनाव में चुने गये वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण आगामी नौ जून को होगा. जिला निर्वाची पदाधिकारी सह जिलाधिकारी बैद्यनाथ यादव के कार्यालय से निर्गत आदेश में कहा गया है कि राज्य निर्वाचन आयोग बिहार के निर्देश के आलोक में जिला के सुपौल नगर परिषद, वीरपुर व निर्मली नगर पंचायत के […]
सुपौल : नगर निकाय चुनाव में चुने गये वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण आगामी नौ जून को होगा. जिला निर्वाची पदाधिकारी सह जिलाधिकारी बैद्यनाथ यादव के कार्यालय से निर्गत आदेश में कहा गया है कि राज्य निर्वाचन आयोग बिहार के निर्देश के आलोक में जिला के सुपौल नगर परिषद, वीरपुर व निर्मली नगर पंचायत के निर्वाचित वार्ड पार्षदों को शपथ ग्रहण व उसके बाद मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद का शपथ ग्रहण भी होगा. जिसके लिए प्रतिनियुक्त निर्वाची पदाधिकारियों व चयनित स्थलों की सूची जारी कर दी गयी है.
दिये गये आदेश में कहा गया है कि निर्वाची पदाधिकारी द्वारा शपथ ग्रहण तथा मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद के निर्वाचन हेतु बुलाई बैठक की लिखित सूचना 31 मई तक सभी निर्वाचित पार्षदों को अवश्य दे दी जाय. प्रतिनियुक्त निर्वाची पदाधिकारियों में सुपौल नगर परिषद के लिए अपर समाहर्ता सुपौल अखिलेश झा, नगर पंचायत वीरपुर के लिए वरीय उप समाहर्ता ब्रज किशोर लाल व नगर पंचायत निर्मली के लिए वरीय उप समाहर्ता सुपौल को जिम्मेदारी दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










